कांगो में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई, 40 की मौत

किंशासा (कांगो)। अफ्रीकी देश कांगो में संयुक्त राष्ट्र के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 40 से ज्यादा व्यक्ति मारे गए। कांगो की सेना ने इसकी पुष्टि की है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना ने शुरू में सात मौतों की जानकारी दी थी। कांगो सरकार ने बुधवार को पूर्वी कांगो के शहर गोमा में संयुक्त राष्ट्र विरोधी हिंसक प्रदर्शनों पर कार्रवाई की थी। इसमें 56 अन्य लोग घायल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक पुलिसकर्मी पर हमले का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांगो की सेना ने गोमा शहर में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन और अन्य विदेशी संगठनों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को सख्ती के साथ कुचल दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स में कांगो के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि पुलिसकर्मी की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सेना ने यह कार्रवाई की। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि के वह प्रदर्शनकारियों की मौतों की जांच कर रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्रांतीय सेना के प्रवक्ता गुइलाउम एनडजिक ने कहा कि मरने वालों की संख्या सात है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कांगों सेना के अधिकारियों का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिखाई दे रहा है कि सेना दर्जनों शवों को एक ट्रॉली में घसीटते हुए भर रही है।

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube