कांग्रेस नेता पहुंचे वीरभूमि, राजीव गांधी की समाधि पर चढ़ाए फूल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीरभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत नेता के समाधि स्थल वीरभूमि पहुंचने वाले नेताओं में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, पी.चिदंबरम और सचिन पायलट प्रमुख हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पार्टी के एक्स हैंडल पर लिखा है, ” 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार, शांति व सद्भाव के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत को सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।” राहुल गांधी ने कांग्रेस के एक्स हैंडल लिखा, ”पापा, आपके सपने, मेरे सपने, आपकी आकांक्षाएं, मेरी जिम्मेदारियां। आपकी यादें, आज और हमेशा, दिल में सदा।”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube