कांग्रेस नेता पहुंचे शांति वन, पंडित नेहरू की समाधि पर चढ़ाए फूल

नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रमुख नेता आज सुबह स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजिल देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शांति वन पहुंचे। उन्होने शांति वन में पंडित नेहरू के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इन नेताओं में प्रमुख हैं, कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन। इस मौके पर राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापना, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया। उनके मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube