कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को दिया टिकट, मुंबई नॉर्थ सीट से लड़ेंगी 

नई दिल्ली : कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से उर्मिला मातोंडकर को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से शुक्रवार को महासचिव मुकुल वासनिक ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर बुधवार को ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं। उर्मिला फिल्मी जगत का जाना माना नाम हैं। साल 1977 में वो फिल्म कर्म में नजर आईं। उर्मिला को साल 1983 में शेखर कपूर की फिल्म मासूम से पहचान मिली। इसके बाद उर्मिला ने चमत्कार, आ गले लग जा, रंगीला, इंडियन, जुदाई, दौड़, सत्या, कौन, मस्त, जंगली, दिल्लगी, खूबसूरत, जंगल, प्यार तूने क्या किया, जानम समझा करो, एक हसीना थी, ओम जय जगदीश, भूत, पिंजर जैसी प्रमुख फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया। अब वो कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube