कांग्रेस ने गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा को मैदान में उतारा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगावाल ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। पार्टी ने पंजाब के गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा मैदान में उतारा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह बराड़ लुधियाना से लड़ेंगे, खडुर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा और आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला उम्मीदवार होंगे। पंजाब में अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा।

पंजाब में कुल 13 लोकसभा क्षेत्र हैं। राज्य भर में 24,433 मतदान केंद्रों के साथ, पंजाब में लगभग 2,12,71,246 पात्र मतदाता हैं, जिनमें 1,11,92,959 पुरुष, 1,00,77,543 महिलाएं और 744 ट्रांसजेंडर शामिल है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube