कांग्रेस पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग की जिला कमेटी घोषित

प्रयागराज: कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की जिला कमेटी का गठन जिलाध्यक्ष छोटे लाल पटेल के द्वारा कर दिया गया। शनिवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पिछड़ा वर्ग जिला कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया। कमेटी में छेह उपाध्यक्ष , पंद्रह महासचिव और इक्कीस सचिव को जगह दी गई है। इस क्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस गंगापार के जिलाध्यक्ष एहतेशाम अहमद द्वारा नई कार्यकारिणी घोषित की गई।

इसमें पांच उपाध्यक्ष , छेह महासचिव और दस सचिव की कमेटी बनाई गई। गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी। पार्टी के जिला शहर कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया की जल्द ही बाकी कमेटियों की कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी।

इस दौरान: जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, जितेश मिश्रा, रईस अहमद, मनोज पासी, राकेश पटेल, मो०हसीन, सुनील यादव, शकील अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube