काम्या पंजाबी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया

मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने कुछ दिन पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया था। काम्या इन दिनों दिल्ली के रहने वाले हेल्थकेयर बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। इस बीच काम्या ने सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। खास बात है कि इन तस्वीरों में काम्या अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आईं।

बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट के मुताबिक काम्या शलभ के साथ इस वक्त दुबई में हैं। वकेशन के दौरान काम्या ने इंस्टाग्राम पर बिकनी में तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में काम्या ने शलभ के कंधे पर हाथ रखा हुआ है लेकिन चेहरा कैमरे की तरफ नहीं है। इस तस्वीर को साझा करते हुए काम्या ने लिखा- ‘जहां तेरी ये नजर है मेरी जान मुझे खबर है।’ वहीं दूसरी तस्वीर को साझा करते हुए काम्या ने एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में काम्या ने अपनी जिंदगी के बारे में जिक्र किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube