कार्यस्थल को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और समावेशी बनाने के लिए नया शी-बॉक्स पोर्टल लॉन्च

नई दिल्ली। भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बीच, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) ने एक नया सेक्सुअल हैरेसमेंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल बनाने में मदद करेगा।

शी-बॉक्स पोर्टल एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां सभी महिलाएं अपने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कर सकती हैं और उनकी स्थिति को मॉनिटर कर सकती हैं।

डब्ल्यूसीडी मिनिस्टरी ने बताया, यह पोर्टल सभी आंतरिक समितियों और स्थानीय समितियों की जानकारी का एक केंद्रीय भंडार है, जो सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में काम करती हैं।

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का सामना कर रही सभी महिलाएं, चाहे वे संगठित हों या असंगठित, निजी क्षेत्र में हों या सार्वजनिक क्षेत्र में, इस पोर्टल का उपयोग करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं और उसकी स्थिति का पता लगा सकती हैं। शिकायत दर्ज होते ही यह सीधे संबंधित अधिकारी के पास पहुंच जाएगी।

पोर्टल एक सुनिश्चित शिकायत निवारण प्रक्रिया भी प्रदान करता है और इसके तहत एक नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से शिकायतों की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकेगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस पहल को कार्यस्थल से संबंधित यौन उत्पीड़न की शिकायतों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

नया शी-बॉक्स पोर्टल 2013 के कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध, और निवारण) अधिनियम पर आधारित है, जो कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाने और उनकी शिकायतों को सुनने के लिए बनाया गया है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते समय आपकी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं होगी।

अन्नपूर्णा देवी ने आगे बताया कि सरकार ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महिलाओं के विकास पर जोर दिया है और यह पोर्टल महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और समावेशी कार्य वातावरण बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube