किसी ने जताई नाराजगी तो कोई समझा सिर्फ दिखावा…, IND vs PAK नो हैंडशेक विवाद पर बंटा क्रिकेट जगत

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम मैदान पर जब भी आमने-सामने होती है तो रोमांच का लेवल चरम पर रहता है। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाते हैं, जो कि हमेशा चर्चा का विषय रहता है। हाल ही में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान टेम्बा बावुमा और इंग्लैंड के दिग्गजों ने इस पर अपनी बेबाक राय रखी है।

टेम्बा बावुमा ने भारत-पाक नो हैंडशेक विवाद पर क्या कहा?
टी20 विश्व कप में कमेंट्री कर रहे टेम्बा बावुमा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि मैदान पर जो दिख रहा है, वह क्रिकेट की छवि के लिए ठीक नहीं है। बावुमा का मानना है कि हम जेंटलमैन गेम को देखते हुए बड़े हुए है, जहां एक खास व्यवहार की उम्मीद की जाती है। उन्होंने ये भी माना कि वह भारत-पाक के बीच राजनीतिक तनाव को पूरी तरह नहीं समझते, लेकिन एक दर्शक के तौर पर हाथ न मिलाना खेल भावना के विपरीत है।

क्यों भारतीय खिलाड़ी नहीं मिलाते पाक प्लेयर्स से हाथ?
ये पूरा मामला तब गरमाया जब एशिया कप के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। सूर्या ने बाद में ये स्पष्ट किया था कि ये पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 मासूमों के प्रति एकजुटता दिखाने का एक तरीका था।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों ने इस पर क्या कहा?
भारत-पाकिस्तान के नो हैंडशेक विवाद पर पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने इसे दुखद बताया और कहा कि हाथ न मिलाना खेल की भावना को चोट पहुंचाना है।

उनके अलावा एलिस्टर कुक का मानना है कि यह सिर्फ कैमरों के लिए एक इशारा हो सकता है, क्योंकि पर्दे के पीछे खिलाड़ी अभी भी आपस में शालीनता से मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube