कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि RSS को देश में अच्छे संस्कार देते हुए बेहतर संस्कृति निर्माण वाला संगठन है…

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत ऊना में कांग्रेस के ओबीसी सम्मलेन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व कुलदीप राठौर ने संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आरएसएस को देश में अच्छे संस्कार देते हुए बेहतर संस्कृति निर्माण वाला संगठन है। लेकिन प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर आरएसएस संगठन की छवि खराब करने का प्रयास किया है। जिसका खामियाजा लोस चुनाव में भाजपा को भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

वीरभद्र सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के विवादित बयानों की आलोचना की। वीरभद्र ने कहा उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है। हालांकि वीरभद्र सिंह सतपाल सत्ती की जुबान काटने वाले को इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेस समर्थकों को गलत बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सतपाल सत्ती का बचाव करने को पार्टी की मजबूरी बताया। भाजपा की अपनी मजबूरी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की कोई मजबूरी नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहिए कि इस बार चुनाव में पूर्व सीएम के पुत्र अनुराग ठाकुर को घर परमानेंट रूप से घर बैठाने के लिए चुनाव मैदान में डट जाएं। वीरभद्र ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर वरिष्ठ नेता है, इसलिए उन्हें चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाएं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube