केन्या में सड़क दुर्घटना में 45 लोगों की मौत

केरिचो (केन्या)। पश्चिमी केन्या में एक व्यस्त राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

रिफ्ट वैली क्षेत्रीय पुलिस कमांडर टॉम ओडेरो ने शुक्रवार को कहा कि दुर्घटना शाम 6:30 बजे हुई। केरिचो काउंटी में एक ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक पैदल चलने वालों, फेरीवालों और सड़क के किनारे खड़े कुछ वाहनों से टकरा गया।

ओडेरो ने शिन्‍हुआ को फोन पर बताया, “हमारे पास लगभग 45 शव हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।” उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी वाहनों के अंदर और ट्रक के नीचे फंसे हुए हैं।

ओडेरो ने कहा, “घटनास्थल पर भारी बारिश होने के कारण बचाव प्रयास धीमे हो गए हैं।”

समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक केरिचो शहर की ओर जा रहा था। यह नाकुरु-केरिचो राजमार्ग पर सड़क से नीचे उतर गया।

राष्ट्रीय परिवहन और सुरक्षा प्राधिकरण के अनुसार, राजमार्गों पर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य और निजी क्षेत्र के ठोस प्रयासों के बावजूद केन्या में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में अनुमानित 3,000 लोगों की मौत हो जाती है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube