कोरोना के नए मामले घटे, 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा मरीज

कोरोना के नए मामले घटे, 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा मरीज

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 25 हजार 166 नए मरीज सामने आए हैं। यह आंकड़ा पिछले 154 दिनों में सबसे कम है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 437 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 36 हजार 830 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी रेट में भी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.61 प्रतिशत रही है। मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 22 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 32 हजार, 079 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 69 हजार, 846 हो गई है। कोरोना से अबतक तीन करोड़, 14 लाख, 48 हजार, 754 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

मंगलवार को रिकवरी रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.51 प्रतिशत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 15 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 49.66 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 55.47 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube