कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद क्वारंटाइन हुए माइक पोंपियो

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए हैं। इसके चलते वह क्वारंटाइन हो गए हैं और उन्हें छुट्टियों पर अपनी पार्टी रद करनी पड़ी है। हालांकि, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। विभाग की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। अमेरिकी विदेश मंत्री जिस व्यक्ति के संपर्क में आए हैं उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। बता दें कि अमेरिका कोरोना से दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावति देश है।

विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन सीडीसी गाइडलाइंस के तहत वह क्वारंटाइन होंगे। वह विभाग की मेडिकल टीम के कड़ी निगरानी में हैं। पोंपियो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में कैसे आए और उनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं या नहीं ? इसकी जानकारी विदेश विभाग ने नहीं दी। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि वह बुधवार को व्हाइट हाउस में अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube