कोलकाता से हनोई के बीच सीधी उड़ान शुरू

कोलकाता : सस्ती वायु यातायात सेवा मुहैया कराने वाली घरेलू विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने कोलकाता से वियतनाम की राजधानी हनोई के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। गुरुवार को कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे से पहली उड़ान (0 6-ई1378) दोपहर 12.57 बजे रवाना हुई। इसमें 164 यात्री सवार थे। एयरलाइन ने बताया कि यह दैनिक उड़ान है। हनोई उसके नेटवर्क में शामिल होने वाला 19वां अंतरराष्ट्रीय तथा कुल मिलाकर 75वां गंतव्य बना है। दीप जलाकर और केक काटकर इस विमान सेवा की शुरुआत की गई। कंपनी की ओर से बताया गया है कि प्रतिदिन कोलकाता से दोपहर 12:40 मिनट पर विमान (उड़ान संख्या 6-ई-1378) हनोई के लिए उड़ान भरेगा। वहीं हनोई से आने वाली उड़ान 6-ई-1379 शाम 5ः55 बजे पर कोलकाता पहुंचेगी। पहली बार कोलकाता सीधे हनोई से जुड़ जाएगा। इसके लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गयी है। इसका एक तरफ का शुरुआती किराया 9,999 रुपये रखा गया है।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube