क्षितिज, सानिध्य, अरूधंती और इंशिया सेमीफाइनल में

आइटा अंडर-10 बालक व बालिका टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट

लखनऊ। क्षितिज राज सिन्हा, सानिध्य धर द्विवेदी, अरूधंती सिंह डागुर और इंशिया ने आइटा अंडर-10 बालक व बालिका टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली। एलपीजी स्पोर्ट्स अकादमी, खुनखुनजी गल्र्स डिग्री काॅलेज के टेनिस कोर्ट पर आयोजित इस टूर्नामेंट में बालक अंडर-10 के क्वार्टर फाइनल में क्षितिज राज सिन्हा (यूपी) ने माधव सूर्यांश शील (यूपी) को 7-2 से, फैज अली किदवई (यूपी) ने शौर्य प्रताप सिंह (यूपी) को 7-2 से, सानिध्य धर द्विवेदी (यूपी) ने अदवित यादव (यूपी) को 7-2 से और आरव भास्कर (यूपी) ने आरव भल्ला (दिल्ली) को 7-3 से हराया।

बलिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में इंशिया (यूपी) ने शांभवी दक्ष को 7-1 से, आश्रिता (यूपी) ने परिज्ञा (यूपी) को 7-1 से और अरूधंती सिंह डागुर (यूपी) ने सारिका गुप्ता (राजस्थान) को 7-3 से हराया। वहीं आइरा को वाकओवर मिला। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन पुनीत अग्रवाल (संयुक्त सचिव, यूपी टेनिस एसोसिएशन) ने किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube