
खाना खाने के दौरान पानी पीकर एक अलग ही सुकून महसूस होता है, लेकिन इसे लेकर काफी सारे मिथ भी मौजूद हैं। कोई कहता है खाना खाने के आधे घंटे पहले पानी पी लो तो कोई खाने के एक घंटे बाद पानी पीने की सलाह देता है। खाते समय पानी पीने से डाइजेशन पर असर पड़ता है, ऐसा भी कुछ लोग मानते हैं, लेकिन क्या यह वाकई सच है? आइए जानते हैं।
क्या कहते हैं मिथक
घुल जाते हैं गैस्ट्रिक जूस: खाते समय पानी पीने से पेट के गैस्ट्रिक जूस घुल जाते हैं या खाना पचने में परेशानी हो सकती है। जबकि किसी भी साइंटिफिक स्टडीज में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि खाने के दौरान या उसके तुरंत बाद पानी पीना डाइजेशन के लिए बुरा है।
एक जैसी नहीं होती है आदत
पानी पीने की आदत सबकी एक जैसी नहीं होती है। बच्चों को जहां खाने के दौरान पानी पीना पसंद आता है, वहीं बड़े खाना खाने से पहले या उसके बाद ही पानी पीना पसंद करते हैं।
वेट लॉस का सफर तय कर रहे लोगों लिए
जो लोग वजन कम करने के प्रयासों में लगे हैं वे ज्यादातर खाने से पहले पानी पीते हैं। इससे उन्हें पेट भरे होने का एहसास होता है और खाने के समय वो कम खाते हैं। ऐसा करने से वो एक बार में ज्यादा कैलोरी नहीं ले पाते और वजन मेंटेन रहता है। इसका सेहत पर किसी प्रकार का बुरा प्रभाव पड़ने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
अगर पी रहे हैं थोड़ा–थोड़ा
खाने के दौरान अगर आप सिप-सिप करके पानी पीते हैं, तो इसका डाइजेशन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इससे पचने की प्रक्रिया धीमी नहीं होती। खाते समय पानी पीने से खाना सॉफ्ट होकर आसानी से डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में पहुंचता है और जल्दी पचता है।
इन लोगों को नहीं पीना चाहिए
जिन लोगों को गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) की समस्या है, उन्हें खाने के साथ पानी पीने से बचना चाहिए
अगर आपकी हाल ही में पेट की सर्जरी हुई है. तो खाते समय पानी की मात्रा का ध्यान रखें।
दिनभर में कम मात्रा में पानी पीने वालों को खाते समय इसकी कमी पूरी करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
खाने के बाद अगर पीते हैं पानी
पेट में यह खाने को नरम बनाता है और उसे पतला कर देता है
पानी की वजह से आपका शरीर पोषण को अच्छी तरह ले पाता है
इससे कब्जियत की समस्या कम होती है
खाने को डाजेस्टिव सिस्टम तक ले जाने में कैरियर की तरह काम करता है
मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाता है



