खामनेई की मौत से तेहरान की तबाही तक, US-इजरायल और ईरान जंग का 10वां दिन

अमेरिका और इजरायल ने 28 मार्च 2026 को ईरान की राजधानी तेहरान में भीषण हमले किए। इस हमले में सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत हो गई। अमेरिका-इजराइल और ईरान के जंग का आज दसवां दिन है।

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अब तक 1700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि लोग हजारों घायल हैं। ईरान और इजराइल लगातार एक दूसरे के सैन्य ठिकानों के साथ नागरिकों की आबादी वाले इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं।

अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर अटैक से लेकर ईरान द्वारा खाड़ी में मिसाइल -ड्रोन के हमले तक… आइए जानते हैं मिडिल ईस्ट में जारी तनातनी के बीच अब तक क्या-क्या हुआ है।

मिडिल ईस्ट में जारी जंग की 10 बड़ी बातें…

जंग की शुरुआत
28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान में हमला किया। हमले का मुख्य उद्देश्य ईरानी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना बताया गया है।

सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत
अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरा पर किए हमले के पहले दिन ही ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की तेहरान स्थित उनके परिसर में मौत हो गई। इस हमले के दौरान खामनेई के परिवार के सदस्य और कई शीर्ष अधिकारी भी मारे गए। वहीं, अब मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है।

अब तक 1700 लोगों की मौत
मिडिल ईस्ट में पिछले 10 दिनों से जारी जंग के बीच के सदस्य और कई शीर्ष अधिकारी भी मारे गए। अकेले ईरान में मरने वालों का आंकड़ा 1,230 के पार पहुंच गया है।

अमेरिकी सैनिकों की मौत
बदले की कार्रवाई में ईरान ने कुवैत, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान द्वारा किए कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। वहीं, दुबई में हुए ड्रोन हमले में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई।

नौसेना को नुकसान
हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत ‘IRIS डेना’ को टॉरपीडो से डुबो दिया। श्रीलंका ने आईआरआईएस डेना नामक युद्धपोत से 32 लोगों को बचाया, जिसे अमेरिका ने एक टॉरपीडो से नष्ट कर दिया था, जिसमें 80 से अधिक लोग मारे गए थे।

लगातार बढ़ रहा तनाव
मिडिल ईस्ट में जारी जंग का आज 10वां दिन है। इसके बावजूद तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चाहे अमेरिका- इजरायल हो या फिर ईरान कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। जिससे जंग का दायरा बढ़ता जा रहा है।

ईरानी तेल ठिकानों पर हमला
रविवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित 4 तेल रिफाइनरियों और डिपो पर हमला किया। इससे भीषण आग लग गई और आसमान धुओं से भर गया। आलम यह हुआ कि राजधानी तेहरान में तेल की बारिश देखी गई।

हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा इजरायल
अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए हमले के बाद हिजबुल्लाह ने ईरान की ओर से मिसाइलें दागनी शुरू कर दी। जिसके बाद अब इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को भी निशाना बना रहा है।

खाड़ी देशों को बनाया निशाना
अमेरिका-इजरायल द्वारा हमले के बाद ईरान ने जवाबी हमले में खाड़ी देशों को निशाना बनाकर सैकड़ों मिसाइलें दागी। ईरान द्वारा किए गए हमलों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हालांकि, इन हमलों से आम नागरिक भी प्रभावित हुए हैं।

बिना शर्त आत्मसमर्पण करे ईरान
मिडिल ईस्ट में जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और ना ही इसके समाप्त होने की कोई संभावना दिख रही है। क्योंकि, एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के “बिना शर्त आत्मसमर्पण” के बिना कोई समझौता नहीं होगा। तो वहीं, ईरान पीछे हटने का बिल्कुल नाम नहीं ले रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने सोमवार को कतर की राजधानी दोहा और इजरायल की ओर मिसाइलें दागी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube