खाली पीली’ में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे: जयदीप अहलावत

कुछ दिनों पहले ही अनन्या पांडेय और इशान खट्टर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘खाली पीली’ का ऐलान हुआ है. आज इस फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म के खलनायक की भी घोषणा कर दी है. अनन्या और ईशान के प्यार में अब ‘राजी’ फेम एक्टर जयदीप अहलावत खलल डालते नज़र आएंगे.

जयदीप अहलावत इससे पहले ‘राजी’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सबको प्रभावित कर चुके हैं. अब वो फिल्म ‘खाली पीली’ में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे.

इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, अली अब्बास जफर और हिमांशु किशन मेहरा कर रहे हैं. जयदीप को फिल्म में लिए जाने के बारे में जफर ने कहा, “हमने जयदीप को लेने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि वे एक असाधारण अभिनेता हैं. फिल्म के मजबूत नकारात्मक किरदार में वह फिट बैठेंगे.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube