खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन, 228 पदकों के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर

यूपी ने 23 स्वर्ण, 25 रजत, 40 कांस्य पदकों के साथ 88 पदक जीते

पुणे : खेलो इंडिया यूथ गेम्स(केआईवाईजी)-2019 का रविवार को समापन हो गया। मेजबान महाराष्ट्र 228 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। इन 228 पदकों में 85 स्वर्ण, 62 रजत और 81 कांस्य पदक शामिल हैं। तालिका में दूसरे नंबर पर 178 पदकों (62 स्वर्ण, 56 रजत और 60 कांस्य) के साथ हरियाणा रहा। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर 136 पदकों के साथ दिल्ली काबिज है, जिनमें 48 स्वर्ण, 37 रजत और 51 कांस्य शामिल हैं। कर्नाटक को 77 पदक मिले, उसने 30 स्वर्ण, 28 रजत और 19 कांस्य जीते।

इसी तरह तमिलनाडु को कुल 87 पदक मिले। उसके खाते में 27 स्वर्ण, 35 रजत तथा 25 कांस्य आए। उत्तर प्रदेश ने 23 स्वर्ण, 25 रजत और 40 कांस्य पदकों के साथ कुल 88 पदक जीते। इसके बाद पंजाब (72), गुजरात (39), पश्चिम बंगाल (44) तथा केरल (58) का स्थान है। भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 में 29 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों के 6000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube