गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अपने उत्तराखंड प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आज देर रात यहां जारी एक बयान में कहा कि अब तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे प्रीतम सिंह को विधायक दल का नेता बनाया गया है। यह पद वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के निधन के कारण खाली हुआ था और इस पद का दायित्व किसे सौंपा जाएगा, इसको लेकर अब तक कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी।

पार्टी ने श्री गोदियाल के सहयोग के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं, जिनमे प्रो. जीतराम, भुवन कापड़ी, रंजीत रावत तथा तिलकराज बेहड़ा शामिल है। प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के सहयोग के लिए प्रदीप टम्टा को उपाध्यक्ष तथा दिनेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्य को समन्वय समिति का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नव प्रभात को घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube