‘गली बॉय’ में ऐसा होगा रणवीर और आलिया का लुक, पोस्टर हुआ रिलीज

इंडस्ट्री के मोस्ट एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह कि अगली फिल्म ‘गली बॉय’ का फर्स्ट लुक मंगलवार को ही सामने आया था. इसी के साथ फिल्म की भी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी. हाल ही में इन दोनों ही स्टार्स की फिल्म का दूसरा पोस्टर सामने आया है.

फिल्म के इस दूसरे पोस्टर को आलिया और रणवीर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इस पोस्टर में फिल्म में रणवीर का लुक देखने को मिल रहा है. फिल्म के इस दूसरे पोस्टर के साथ ही फिल्म की थीम लाइन के बारे में भी जानकारी मिली है. जी हाँ… फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, ‘गली बॉय- अपना टाइम आएगा’. रणवीर ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- The voice of the streets

वही आलिया ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि- ‘अपना टाइम आएगा’. आपको बता दें इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर द्वारा किया जा रहा है. आपको बता दें इस फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर के रोल में नजर आएंगे. सूत्रों की माने तो फिल्म गली बॉय 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने जा रही है. जी हाँ… यानी इस बार वैलेंटाइन्स डे पर रणवीर और आलिया धमाका करने को पूरी तरह से तैयार हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube