गाजियाबाद: आटा मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी लोनी में भगत सिंह चौक के पास आटा मिल में भीषण आग लगने से लाखों का सामान व मशीनरी जलकर राख हो गयी। यह आग शुक्रवार की रात को लगी। फायर की छह गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जिला अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि ट्रोनिका सिटी में भगत सिंह के पास आटा मिल में अचानक आग लग गयी। देखते-ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों ने इसकी जानकारी फायर बिर्गेड को दी। जिसके बाद मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने शुरू किया। लेकिन मामले की गम्भीरता को देखते हुए वैशाली, कोतवाली व साहिबाबाद से भी 6 गाड़ियों को भेजा गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया की प्रारंभिक जांच में लाखों रुपये का सामान व मशीनरी जली है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube