गिर गया सोने का वायदा भाव, चांदी भी टूटी, जानिए क्या हैं कीमतें

सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत मंगलवार सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर  70 रुपये की गिरावट के साथ 50,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 75 रुपये की गिरावट के साथ 50,831 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

सोने के साथ ही मंगलवार सुबह चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट दिखाई दी। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.19 फीसद या 121 रुपये की गिरावट के साथ 63,570 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच मार्च 2021 की चांदी का वायदा भाव इस समय 0.17 फीसद या 109 रुपये की गिरावट के साथ 65,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.08 फीसद या 1.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,886.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.06 फीसद या 1.21 डॉलर की गिरावट के साथ 1,887.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.01 फीसद की गिरावट के साथ 24.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.20 फीसद या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 24.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube