गुलाबी ठंड में ‘छपाक’ की महक हुई फीकी

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, ‘छपाक’ ने पांचवें दिन दो से सवा दो करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने शुक्रवार को 4.77 करोड़, शनिवार को 6.90 करोड़, रविवार को 7.35 करोड़ और सोमवार को 2.35 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह फिल्म ने पांच दिन में करीब 23.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका के साथ अभिनेता विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है।

फिल्म के प्रचार और लागत को मिला दें तो इसका कुल बजट 45 करोड़ है। फिल्म को हिट होने के लिए 60 करोड़ की कमाई करनी होगी। ‘छपाक’ को कुल 2,160 स्क्रीन्स मिले हैं। इनमें भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube