गैंगरेप होने पर भी चुप रहने पर लड़की दोबारा हुई हवस का शिकार

हाल ही में एक अपराध का मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले से सामने आया है. जहाँ एक किशोरी का अक्टूबर में तीन युवकों ने घर में जबरन प्रवेश कर सामूहिक बलात्कार किया था और किशोरी के डर के मारे चुप रहने तथा शिकायत न करने का निर्णय लिया था. इसी के कारण दो दिन पहले फिर से उसके साथ जबरदस्ती हुई है और इस बार उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. जी हाँ, इस बार युवती ने पुलिस में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

खबरों के अनुसार पुलिस में दर्ज शिकायत में युवती ने बताया कि 10 अक्तूबर को किशोरी के परिजन खेत में कार्य के लिए गये थे और तभी आरोपियों नाम (गोला, गुलशन और कुलबीर) जबरदस्ती उसके घर में घुसे और फिर उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया और फरार हो गये. उसके बाद उन्होंने पीड़िता को कई बार जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह घबरा गई और उसने किसी को इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं बताया.

इस घटना के होने के काफी समय बाद आरोपियों ने 27 नवंबर को फिर से उसे घर में अकेली पाकर उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए और इस बार पीड़िता ने घटना की जानकारी सबसे पहले अपने परिजनों को दी और फिर पुलिस के पास जाकर उसने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और वह उन सभी की तलाश में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube