ग्लेन मैक्सवेल भारतीय सेलिब्रिटी विनी रमन के साथ अक्सर नजर आते

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के बाद एक और विदेशी क्रिकेटर भारतीय मूल की महिला से शादी रचाने की तैयारी में है। हसन अली ने दुबई में भारत की सामिया आरजू से निकाह रचाया। सामिया हरियाणा की रहने वाली हैं और वो पिछले तीन सालों से एयर अमीरात में काम कर रही हैं। खबरों कि माने तो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जल्द ही भारतीय महिला के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भारतीय सेलिब्रिटी विनी रमन के साथ अक्सर नजर आते हैं। सूत्रों कि मानें तो दोनों ही एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों शादी कब करेंगे इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

विनी रमन सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर देखी जाती हैं। खुद मैक्सवेल और विनी एक दूसरे की फोटो शेयर करते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube