घर की इस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति, अन्न-धन से भरे रहेंगे भंडार, पढ़ें वास्तु नियम

सनातन धर्म में हाथी की मूर्ति को बेहद शुभ माना गया है। इसका संबंध मां लक्ष्मी और महादेव के पुत्र भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। इसलिए घर में हाथी की मूर्ति को रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर की सही दिशा में रखने से वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। अगर आप भी वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो घर में हाथी की मूर्ति को रखें। इससे जीवन में सफलता के मार्ग खुलेंगे और घर में सुख-शांति का वास होगा। ऐसे में आइए जानते हैं घर में हाथी की मूर्ति रखने के नियम के बारे में।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हाथी की मूर्ति को उत्तर और पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि उत्तर दिशा को कुबेर की मानी जाती है। इस दिशा में हाथी की मूर्ति रखने से जातक को धन की प्राप्ति होती है और आर्थिक तंगी की समस्या से मुक्ति मिलती है।

इसके अलावा हाथी की मूर्ति को मुख्य द्वार पर भी रख सकते हैं। मुख्य द्वार पर हाथी का जोड़ा रखना उत्तम माना जाता है। इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए बेडरूम में हाथी की मूर्ति को रख सकते हैं। बेडरूम में मूर्ति को उत्तर-पश्चिम कोने में रखना चाहिए।

मिलते हैं अद्भुत लाभ
वास्तु की मानें तो घर में हाथी की मूर्ति रखने से करियर में सफलता मिलता है।
आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।
परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

कैसी होनी चाहिए मूर्ति?
ऊपर की तरफ उठी हुई सूंड वाली मूर्ति को रखने से जीवन में सफलता मिलती है। इससे कारोबार में वृद्धि होती है। साथ ही व्यापार की बाधा दूर होती है। नीचे झुकी हुई सूंड वाली मूर्ति को रखने से परिवार के लोगों के बीच प्यार बना रहता है। इस तरह की मूर्ति को दीर्घायु और एकाग्रता का प्रतीक माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में भी हाथी की मूर्ति का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में हाथी की मूर्ति को रखने से राहु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube