चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सफल रहा: इसरो चीफ के सिवन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चीफ के सिवन ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सफल रहा। यह 48वें दिन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि वक्त रहते तकनीकी जांच की गई। उसके बाद इस ऐतिहासिक सफर पर चंद्रयान-2 को छोड़ा गया। सफल लॉन्चिंग के बाद जीएसएलवी-एमके तृतीय-एम1 से चंद्रयान-2 अलग होकर आगे की तरफ बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube