चीन में बवंडर से भारी तबाही, 50 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा, वीडियो वायरल

चीन में बवंडर से भारी तबाही, 50 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा, वीडियो वायरल

बीजिंग। चीन में आए बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में हवा में चारों ओर मलबा उड़ता दिख रहा है। ये बवंडर चीन के हुलुडाओ शहर में आया था, जिसके कारण 50 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। यह घटना 25 अगस्त की है।

कहा जा रहा है कि इस बवंडर ने शहर में भारी तबाही मचाई है। लोगों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सड़कों को भारी नुकसान हुआ है।

हालांकि, इसे लेकर चीन की ओर से पूरी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो दुनिया को इस बारे में पता चला। बवंडर करीब एक मिनट तक वहां इमारतों से टकराकर घूमता रहा। इसका असर अब भी देखा जा रहा है। कुल कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि चीन में बीते महीनों आई बाढ़ ने भी भारी तबाही मचाई थी। इसके चलते करीब 300 लोगों की जानें गई थी। इस बाढ़ में 47 लोग लापता हुए थे। चीन की यह बाढ़ देश के मध्य क्षेत्र में आई थी। भारी बारिश के कारण 150 काउंटी स्तरीय क्षेत्रों में 1 करोड़ 45 लाख 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube