चीन में रेस्टोरेंट में दो महिलाओं पर हमला, नौ गिरफ्तार

बीजिंग। चीन के तांगशान शहर के एक रेस्टोरेंट में दो महिलाओं पर हमले के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चीन में लैंगिक हिंसा का मुद्दा फिर चर्चा के केंद्र में है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति ने एक लड़की के पीछे अपना हाथ रखा और लड़की ने तुरंत उसे दूर धकेल दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस और हाथापाई हुई। इस दौरान एक और महिला पर हमला किया गया।

वीडियो के वायरल होते ही यह चीन के माइक्रोब्लाॅगिंग साइट वीबो पर सबसे अधिक चर्चित विषयों की सूची में शीर्ष छठे पायदान पर आ पहुंचा। हमले का शिकार हुईं दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। हमले में दो और लोगों को गंभीर चोट आई है।

उत्तरी हेबेई प्रांत के तांगशान में पुलिस ने कहा है कि इस हिंसक हमले के संबंध में नौ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube