छिछोरे सुशांत सिंह राजपूत की हाइएस्ट ग्रॉसर फ़िल्म बन गयी

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म छिछोरे ने सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है। इस दौरान फ़िल्म के सामने ड्रीम गर्ल और वॉर जैसी चुनौतियां भी आयीं, मगर अपने कंटेंट के दम पर छिछोरे ने कमाई का अहम पड़ाव पार कर लिया। छिछोरे सुशांत सिंह राजपूत की हाइएस्ट ग्रॉसर फ़िल्म बन गयी है।

शुक्रवार को छिछोरे 5वें हफ़्ते में दाख़िल हो गयी। पांचवें शुक्रवार को फ़िल्म ने 27 लाख का कलेक्शन किया, शनिवार को 54 लाख और रविवार को 72 लाख रुपये की कमाई कर ली। इसके साथ छिछोरे का 31 दिनों का कलेक्शन 150.36 करोड़ हो गया। 6 सितम्बर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने काफ़ी धीमी शुरुआत की थी, मगर माउथ पब्लिसिटी के चलते बाद में रफ्तार पकड़ते हुए पहले हफ़्ते में 68.83 करोड़ जमा कर लिये थे।

दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म को 40.47 करोड़ मिले, जबकि इसके सामने आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल की चुनौती आ गयी थी। तीसरे हफ़्ते में छिछोरे ने 24.23 करोड़ जमा कर लिये, वहीं पांचवें वीकेंड में फ़िल्म को 1.53 करोड़ मिले। छिछोरे इस साल की हाइएस्ट ग्रॉसर फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी है। इस लिस्ट में फ़िल्म अभी आठवें स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube