छेड़छाड़ से परेशान होकर कुँए में कूदी लड़की

हमीरपुर से अपराध का जो मामला सामने आया है वह हैरान करने वाला है. इस मामले में खेत में शोहदों द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर एक युवती ने बीते गुरुवार को कुएं में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की है. इस मामले में परिजनों ने उसे बाहर निकाला और उसके बाद आरोपित को घेराबंदी कर उसे जमकर पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है.

इस मामले में बताया गया है कि, ”मुस्करा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवती खेत गयी थी, जहां गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरु कर दी. लड़की किसी तरह भागकर अपने घर आयी और परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद आत्मग्लानि में वह घर के बाहर कुएं में जाकर कूद गयी. परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला. परिजनों ने आरोपित को पकड़कर जमकर पीटा और मुस्करा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. परिजनों की ओर से मामले में पुलिस को तहरीर दी.”

मिली जानकारी के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, ”पीड़ित लड़की परिजनों के साथ थाने आयी थी. आरोपित श्याम बाबू को भी पकड़कर थाने लाया गया है. मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube