छोटे पर्दे पर देवी संतोषी मां के रूप में वापसी करने जा रही अभिनेत्री ग्रेसी सिंह

अभिनेत्री ग्रेसी सिंह बहुत जल्द छोटे पर्दे पर देवी संतोषी मां के रूप में वापसी करने जा रही है. फिल्म ‘लगान : वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया’ की अभिनेत्री ने टीवी शो ‘संतोषी मां’ में मुख्य भूमिका निभाई थी, जो 2015 से 2017 तक प्रसारित हुआ था. अब वह ‘संतोषी मां-सुनाए व्रत कथाएं’ में नजर आएंगी.

ग्रेसी ने कहा, “संतोषी मां’ में मेरे लिए मां संतोषी की भूमिका निभाना बहुत संतुष्टिदायक था और फिर से उस सार को लाना सपने जैसा है. दैवीय किरदार निभाना आसान नहीं होता है, लेकिन इसमें काफी सकारात्मकता होती है, जो यह अपने साथ लाती है.”

अभिनेत्री ने कहा कि मां संतोषी के प्रति श्रद्धा उन्हें इस किरदार में वापस ले आई है. ‘संतोषी मां-सुनाए व्रत कथाएं’ का प्रीमियर जल्द टीवी पर होगा. बता दें कि ग्रेसी सिंह को संजय दत्त के साथ फिल्म ‘मुन्ना भाई’ में भी काफी पसंद किया गया था.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube