जबरदस्त कमाई करने में कामयाब हो रही: साहो

एक्टर प्रभास की फिल्म साहो बॉक्स ऑफिस पर नेगेटिव रिव्यूज के बाद भी जबरदस्त कमाई करने में कामयाब हो रही है. हिंदी वर्जन में पहले दिन 24.40 करोड़ की बंपर कमाई के बाद साहो ने कई बॉलीवुड फिल्मों का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ा है. ट्रेड रिपोर्ट्स का अनुमान है कि प्रभास की फिल्म साहो ने तीसरे दिन भी 27 करोड़ के करीब कमाई की है.

2 दिन में 50 करोड़ कमाने के बाद साहो का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन तीसरे दिन की कमाई के साथ 80 करोड़ रुपये तक हो गया है. ट्रेड एक्सपर्ट जोगिंदर टुटेजा के मुताबिक, साहो हिंदी वर्जन में तीसरे दिन 26-27 करोड़ की कमाई कर सकती है. क्रिटिक्स के नेगेटिव रिव्यू का प्रभास के डाई हार्ट फैंस पर कोई असर नहीं हुआ है. फिल्म का बिजनेस शानदार है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube