जब टकराने से बचे अमेरिकी और रूसी लड़ाकू जहाज़

लॉस एंजेल्स : फ़िलिपींस समुद्र में चीन के पूर्वी सागर के पास अमेरिका और रूस के लड़ाकू जहाज़ आपस में भिड़ते-भिड़ते बचे। इस घटना को लेकर दोनों देशों के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
रूसी प्रशांत समुद्री बेड़े ने अमेरिकी यूयूएस चांसलर विले पर आरोप लगाया है कि वह जीएमटी समय के अनुसार तड़के साढ़े तीन बजे उसके एडमिरल विनोग्रदोव जहाज़ के मात्र 50 मीटर क़रीब आ गया था। इसके लिए उसे आपातकालीन संकेत जारी करने पड़े थे। अमेरिकी लड़ाकू जहाज़ के कमांडरर कलेटों डॉस ने रूसी जहाज़ पर समीप आने के आरोप लगाए हैं। इस संदर्भ में जानकारों का मत है कि ब्लैक सागर में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं। मास्को इस सागर को अपनी जागीर समझता है, जबकि नाटो सदस्य इसे स्वीकार नहीं करते। इस सागर में अमेरिका और रूस की बजाय अमेरिका और चीन के बीच अक्सर घटनाएं होती हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube