जापान ओपन से बाहर हुईं पीवी सिंधु

टोक्यो : भारतीय महिला स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जापान ओपन से बाहर हो गई हैं। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल में सिंधु का हार का सामना करना पड़ा। 750,000 डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में सिंधु को जापान की अकाने यामागुची ने शिकस्त दी। यागामुची ने सिंधु को सीधे गेमों में 21-18, 21-15 से पराजित कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बता दें कि रविवार को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में भी भारतीय खिलाड़ी को यामागुची के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यामागुची ने सिंधु को फाइनल में 21-15, 21-16 से मात दी थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सिंधु ने इस प्रतियोगिता के प्री क्वार्टरफाइनल में जापान की ही आया ओहोरी को शिकस्त दी थी। सिंधु ने करीब एक घंटे तक चले इस कड़े मुकाबले में ओहोरी को 11-21, 21-10, 21-13 से शिकस्त दी थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube