जिला स्तरीय सबजूनियर बालक हैण्डबाल का चयन ट्रायल्स 25 सितम्बर को

लखनऊ : क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ एवं जिला हैण्डबाल संघ के समन्वय से जिला स्तरीय सबजूनियर बालक हैण्डबाल का चयन/ट्रायल्स 25 सितम्बर, 2019 को के0डी0सिंह ’बाबू’ स्टेडियम में अपरान्ह् 2.00 बजे से किया जायेगा। चयन/ट्रायल्स में वही बालक भाग ले सकते है जिनकी आयु 01 जनवरी 2004 के बाद हो, वह नगर निगम द्वारा प्रद्दत जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड सहित चयन में भाग लेगें है। बिना आयु प्रमाण-पत्र के किसी भी बालक को चयन में सम्मिलित नहीं किया जायेगा। जिन बालकों का चयन जिला स्तर पर कर लिया जायेगा, उन्हें मण्डलीय ट्रायल्स हेतु दिनांक 26 सितम्बर, 2019 को के0डी0सिंह ’बाबू’ स्टेडियम लखनऊ में अपरान्ह् 2.00 आयोजित है में भाग लेगें। चयनित मण्डलीय टीम झॉसी में आयोजित 28 सितम्बर से 01 अक्टूॅबर, 2019  तक राज्य स्तरीय सबजूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube