ज्वेलरी शॉप में लाखों की डकैती: दिल्ली

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में राधे ज्वैलर्स की दुकान पर शुक्रवार देर शाम करीब 7 से 8 बजे आधा दर्जन नाकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया. दुकान के अंदर घुसकर मालिक, कर्मचारी और ग्राहकों से मारपीट की और तोड़फोड़ भी की. उसके बाद लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए. हालांकि, अभी गहनों की कीमत के संबंध में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उनकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर एसएचओ, एसीपी से लेकर डीसीपी चिन्मय बिस्वाल भी पहुंच गए. भागने के दौरान बदमाशों ने दो से तीन राउंड फायरिंग भी की. हालांकि, किसी को गोली नहीं लगी. पीड़ित की तहरीर पर गोविंदपुरी पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. जाते हुए बदमाशों की सीसीटीवी में कुछ तस्वीरें भी आई हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube