
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 10 और 11 जनवरी, 2026 को टीचिंग एवं नॉन टीचिंग की परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब वे उम्मीदवार केवीएस एवं एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
KVS NVS Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
केवीएस एवं एनवीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद ‘KVS NVS Teaching & Non-Teaching Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 10 और 11 जनवरी, 2026 को किया गया था। यह भर्ती परीक्षा कुल 15,762 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित कराई गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं। उन उम्मीदवारों को अब टियर-2 परीक्षा यानी साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
इसके साथ ही परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि, अपना नाम और परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जानकारी की जांच अच्छे से कर लें।



