टोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन : अंतिम 16 में पहुंचीं सिंधु

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिन्धु टोक्यो ओलंपिक के महिला बैडमिंटन के एकल वर्ग के नॉक आउट चरण में पहुँच गई हैं। उन्होंने अपने दूसरे ग्रुप मैच में हांगकांग की नगयान यी चियुंग को 21-9,21-16 से हराया।

सिन्धु ने पहले सेट से ही आक्रमक खेल दिखाया और विरोधी खिलाड़ी पर बढ़त बनाए रखी। मैच के शुरुआती दौर में ही सिन्धु ने 11-5 के बड़े अंतर की बढ़त लेकर हांगकांग की खिलाड़ी का मनोबल तोड़ दिया। उन्होने कमाल की सर्विस की और कोर्ट एवं मैच पर अपना पूरा नियंत्रण बनाए रखा। पहला सेट सिन्धु ने बहुत ही आसानी से 21-9 से जीता।

दूसरे सेट में सिन्धु को नगयान ने कुछ टक्कर दी पर वह वापसी करने में नाकाम रहीं। दूसरे सेट में सिन्धु ने नगयान को 21-16 से हरा दिया। सेट जीतते ही उन्होने मैच को अपने पक्ष में कर लिया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube