टोक्यो ओलंपिक : भाला फेंक एथलीट अनुरानी ने किया निराश,क्वालीफाईंग दौर में रहीं सबसे नीचे

टोक्यो ओलंपिक : भाला फेंक एथलीट अनुरानी ने किया निराश,क्वालीफाईंग दौर में रहीं सबसे नीचे

टोक्यो। भारतीय महिला भाला फेंक एथलीट अनु रानी अपने ग्रुप में सबसे नीचे रहीं। वह दोनों ग्रुप में शामिल 30 खिलाड़ियों के बीच 29वें स्थान पर रहीं।

मंगलवार को आयोजित क्वालीफाईंग के लिए अनु को 15 और एथलीटों के साथ ग्रुप-ए में रखा गया था। क्रोएशिया की सारा कोलाक के डिस्क्वालीफाई होने के बाद कुल 14 प्रतिभागियों में अनु को 14वां स्थान मिला। अनु ने अपने तीन प्रयोसों में 50.35, 53.19 और 54.04 मीटर की दूरी नापी, जो पर्याप्त नहीं था।

बता दें कि अनु ने साल 2019 में कतर में आयोजति विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान 61.12 मीटर दूरी नापी थी और फिर पटियाला में आयोजित फेड कप में 63.24 मीटर के साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। यह उनका व्यक्तिगत श्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इसी तरह ग्रुप-बी में भी 15 खिलाड़ी शामिल थीं। इसमें से सिर्फ अमेरिका मैगी मेलोन ने 63.07 मीटर के साथ ऑटोमेटिक क्वालीफाई किया। इस ग्रुप में अमेरिका की ही एरियाना इंच ने 54.98 मीटर नापी। इस ग्रुप में सबसे नीचे रहीं।

ओवलऑल सूची में 30 खिलाड़ियों के बीच अनु 29वें स्थान पर हैं। वह सिर्फ क्रोएशिया की सारा कोलाक से आगे हैं, जो डिस्क्वालीफाई हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube