ट्रंप बोले, बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री पद के लिए उत्कृष्ट

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए बोरिस जॉनसन को उत्कृष्ट बताया है। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। बीबीसी के मुताबिक “द सन” को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा मुझे लगता है कि बोरिस अच्छा काम करेंगे। मैने उन्हे पसंद किया है। मैं नहीं जानता कि उनका चुनाव होगा कि नहीं पर वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने नाम लिए बिना बताया कि अन्य लोगों ने भी उनसे मदद मांगी है पर अगर उनसे कोई समर्थन मांगता है तो वह उसकी मदद कर सकते हैं। जॉनसन ब्रिटेन के ही नहीं विश्व स्तर पर प्रसिद्ध नेता हैं। उनमे थेरेसा में के राजनीतिक विकल्प होने की क्षमता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube