ट्रेंड डांसर और साइकोलॉजिस्ट भी थीं वीजे-एक्ट्रेस चित्रा, इंस्टाग्राम पर लिखी यह आख़िरी पोस्ट

बुधवार को तमिल मनोरंजन इंडस्ट्री की मशहूर वीजे और टीवी अभिनेत्री चित्रा के दुखद निधन की ख़बर ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया। महज़ 28 साल की उम्र में चित्रा के दुनिया छोड़ जाने से उनके फैंस सदमे में हैं और इंडस्ट्री सकते में। उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए श्रद्धांजलि दी जा रही है। चित्रा का मृत शरीर एक होटल से बरामद किया गया था। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने सुसाइड की है। यह बात उनके फैंस के लिए और भी दुखदायी है कि आख़िर ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस को इस तरह जाना पड़ा।

चित्रा सोशल मीडिया में भी काफ़ी सक्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 15 लाख से अधिक है। उन्होंने आख़िरी पोस्ट के रूप में अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की थीं, जो एक दिन पहले की हैं। इन तस्वीरों में चित्रा सजी-धजी बेहद ख़ूबसूरत दिख रही हैं। फैंस अब इन तस्वीरों पर कमेंट करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अगर उनकी इंस्टाग्राम बायो देखें तो उन्होंने ख़ुद को एंकर, एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और सबसे अहम साइकोलॉजिस्ट बताया है। चित्रा का जन्म 2 मई 1992 को चेन्नई में हुआ था। उनका परिवार अभी भी चेन्नई में ही रहता है। चित्रा ने अपना करियर टीवी होस्ट के तौर पर शुरू किया था और अभिनेत्री के रूप में लोकप्रियता हासिल की। चित्रा का पूरा नाम चित्रा कामराज है।

चित्रा ने क्षेत्रीय भाषा के कई प्रमुख चैनलों पर होस्ट के तौर पर काम किया था। टीवी शोज़ में भी वो काम करती रहीं। उनका सबसे लोकप्रिय शो पांडियान स्टोर्स है। इसके अलावा उन्होंने चिन्ना पापा पेरिया पापा, सारावन मीनाची, डार्लिंग डार्लिंग और वेलुनाची शोज़ में भी काम किया था। चित्रा एक तमिल फ़िल्म में भी काम करने वाली थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार चित्रा ने बुधवार तड़के सुसाइड की थी। होटल मैनेजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube