ट्रोलर्स की नेहा धूपिया को सलाह, अंगद बेदी को ‘राखी पहनाओ’, बस फिर क्या था….

सोनम कपूर की शादी के बाद एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 10 मई को अचानक शादी करके सबको चौंका दिया था. अंगद बेदी, नेहा से दो साल छोटे हैं. इसी वजह से ट्रोलर्स को मौका मिल गया और उन्होंने नेहा को एक बेतुकी सी सलाह दे डाली. दरअसल, हाल ही में नेहा ने अंगद की आगामी फिल्म ‘सूरमा’ का वीडियो साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी. ज्यादातर लोगों ने अंगद के लुक को सराहा, जबकि एक यूजर ने कुछ ऐसा लिख दिया जिसे पढ़कर नेहा धूपिया भड़क गईं. कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “2 साल छोटा है तुमसे अंगद बेदी. हस्बैंड नहीं भाई है तुम्हारा. राखी पहनाओ.” इसपर भड़कते हुए नेहा ने लिखा, “सलाह देने के लिए शुक्रिया. अब मुझपर एक एहसान करो और जाओ अपना जीवन जीओ.”


बता दें, नेहा धूपिया ने ‘टाइगर जिंदा है’ के एक्टर अंगद बेदी के साथ 10 मई को दिल्ली में शादी की थी. नेहा और अंगद लंबे समय से दोस्त हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा का जन्म 72 अगस्त 1980 को कोच्ची में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था. नेहा के पिता का नाम प्रदीप सिंह धूपिया है जो भारतीय नौसेना में कमांडर रह चुके हैं वहीं उनकी मां मनपिंदर धूपिया गृहिणी हैं.


2003 में नेहा ने फिल्म कयामत: सिटी अंडर थ्रेट के जरिए अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. नेहा को फिल्म ‘जूली’ से पहचान मिली. नेहा धूपिया ने एक जापानी फिल्म नट्टू ओदोरु निन्जा देन्सेत्सु में काम किया था. फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर सेलिब्रिटी मीना का किरदार निभाया था.

कौन हैं अंगद बेदी?

अंगद बेदी दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं और उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद एक्टिंग में कदम रखा. अंगद बेदी ने रेमी डीसूजा की ‘फालतू’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अंगद ‘उंगली’,‘पिंक’,‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आ चुके हैं और उनकी अगली फिल्म ‘सूरमा’ है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube