डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 100 बटुकों को किया सम्मानित

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर 100 बटुकों का सम्मान किया। बटुकों पर पुष्पवर्षा की। तिलक लगातर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चोटी खींचने वालों को पाप लगेगा। शंकराचार्य विवाद के बीच ब्रजेश पाठक का यह सम्मान डैमेज कंट्रोल से जोड़कर देखा जा रहा है।

बताते चलें कि प्रयागराज के माघ मेले से शुरू हुआ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस मामले में कई बार बोल चुके हैं। सीएम ने बिना नाम लिए संकेतों में कालनेमि तक की बात कह दी थी। बजट सत्र के दौरान उन्होंने एक और प्रमुख बात बोली, जिसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। कहा कि कोई भी खुद को शंकराचार्य नहीं लिख सकता।

सीएम योगी के इस बयान को लेकर विपक्ष विशेषकर सपा सरकार को घेर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरों से सर्टिफिकेट मांगने वालों से यदि सर्टिफिकेट मांग लिया जाए तो वह कौन सा सर्टिफिकेट देंगे? शकंराचार्य को लेकर प्रदेश की राजनीति में गहमागहमी चल रही है। इसी बीच ब्रजेश पाठक ने बटुकों को सम्मानित किया। राजनीतिक पंडित इसे डैमेज कंट्रोल से जोड़कर देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube