डॉलर की बढ़ी मांग, 10 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया

डॉलर की बढ़ी मांग, 10 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया

नई दिल्ली। शेयर बाजार में तेजी का रुख होने के बावजूद डॉलर की मांग बढ़ने की आशंका के कारण मुद्रा बाजार में आज एक बार फिर रुपया कमजोरी का रुख दिखा रहा है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर की तुलना में कमजोर नजर आ रहा है। आज मुद्रा बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 15 पैसे की कमजोरी के साथ 74.41 के स्तर पर खुला है।


इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को भी डॉलर की मांग में तेजी आने के कारण रुपये की कीमत में कमजोरी आई थी। डॉलर के दबाव में रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ 74.26 के स्तर पर बंद हुआ था। इस तरह इस कारोबारी सप्ताह के दौरान पहले दो दिन में ही रुपये की कीमत में डॉलर की तुलना में 25 पैसे की कमजोरी आ चुकी है।

आज इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में कारोबार की शुरुआत में ही कमजोरी दिखाने वाले रुपये को लेकर माना जा रहा है कि अगर दिन के कारोबार में डॉलर की मांग में और तेजी आई तथा विदेशी निवेशक बाजार को लेकर कल की तरह ही उदासीन बने रहे, तो रुपये की कीमत में अभी कुछ और कमजोरी आ सकती है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube