डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना वैक्सीन देने पर व्हाइट हाउस का बयान- वे टीका लगवाने के लिए हैं स्वतंत्र

अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति ट्रंप को कोरोना वैक्सीन देने को लेकर खबरें चल रही हैं। इस बीच व्हाइट हाउस ने साफ कह दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता अगली पंक्ति में काम रहे लोगों के अलावा जरूरतमंद लोग हैं।

अमेरिका में सबसे पहले नर्स को लगा कोरोना का टीका

बता दें कि अमेरिका में सबसे कोरोना वैक्सीन का पहला डोज एक नर्स को दिया गया था। इसकी जानकारी ट्रंप ने खुद ट्वीट कर दी थी। वहीं इससे पहले रिपोर्ट में बताया गया था कि एफडीए द्वारा टीके की मंजूरी देने के तुरंत बाद राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपित माइस पेंस और कई अधिकारियों को दी जाएगी। हालांकि इस रिपोर्ट में नवनियुक्त राष्ट्रपति जो बाइडन उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को वैक्सीन देने पर साफ नहीं किया गया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube