‘ड्रीम गर्ल’ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी अच्छे रिव्यूज और रेटिंग्स से नवाजा था. साथ ही फिल्म की जान आयुष्मान अपनी जबरदस्त एक्टिंग और ‘ड्रीम गर्ल’ की अदाओं से दर्शकों को फिल्म का टिकट बुक करने के लिए इंप्रेस करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि फिल्म की दो दिन की कमाई के आंकड़े साफ जाहिर कर रहे हैं.

शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिनों में 25 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार दिखाया है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म की दो दिनों की कमाई के स्पष्ट आंकड़े ट्वीट किए हैं. जहां पहले दिन फिल्म ने 10.05 करोड़ रुपए की कमाई के साथ जबरदस्त ओपनिंग हासिल की थी वहीं दूसरे फिल्म की कमाई में और भी शानदार उछाल देखने को मिला है. दूसरे दिन इस फिल्म ने 16.42 करोड़ रुपए की कमाई अपने नाम की है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube