ताबड़तोड़ फायरिंग तीन किन्नरों पर, एक की मौत, दो घायल

तीन किन्नरों पर ताबड़तोड़ गोली चलाने का मामला सामने आया है। तीनों किन्नर एलएनजेपी हॉस्पिटल के पास स्थित मेंहदिया कब्रिस्तान से चादर चढ़ाकर लौट रहे थे। शनिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने तीनों पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। सिर में गोली लगने से एक किन्नर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए। आईपी एस्टेट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक किन्नर की पहचान संगम विहार निवासी गंगेश के रूप में हुई है जबकि घायलों की पहचान संगम विहार निवासी दीपक व पिंकी के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि संगम विहार की रहने वाली पिंकी शनिवार देर शाम मेंहदिया कब्रिस्तान में चादर चढ़ाने के लिए गई थी। उसके साथ ड्राइवर दीपक और उसका अकाउंटेंट गंगेश भी था।
रात करीब आठ बजे जब तीनों कब्रिस्तान से बाहर निकले। तभी बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे और उनपर फायरिंग करना शुरू कर दिए। गंगेश के सिर में, पिंकी के पैर के ऊपर और दीपक के हाथ में गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार फरार होने में कामयाब हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गंगेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिंकी और दीपक का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि वारदात आपसी रंजिश के कारण हुई। पुलिस घटना स्थल के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube