तुर्की के जंगलों में कई जगह लगी आग, सात लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारी गर्मी की वजह से तुर्की के जंगलों में इन दिनों बड़े पैमाने पर आग लगी हुई है। मर्सिन और एंटालया में लगी आग से वहां कम कम सात लोगों की मौत की खबर है।

मौसम विभाग के अनुसार, आग लगने की इन घटनाओं से भूमध्यसागरीय तटीय क्षेत्रों में तापमान औसत से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस बात की आशंका है कि एंटाल्या में तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा।

तुर्की के इन जंगलों में आग का धुआं 150 किलोमीटर दूर स्थित साइप्रस द्वीप तक असर डाल रहा है। इस बार आग पहले के मुकाबले अधिक बड़े क्षेत्रों में फैली है। आधिकारिक रूप से बताया गया है कि देश में अब तक अग्निकांड की कुल 98 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से 88 जगहों पर नियंत्रण किया जा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल, तुर्की के दक्षिणी हिस्से में तटीय प्रांतों जैसे अदाना, उस्मानिया, एंटाल्या, मर्सिन में आग लगने की घटनाएं अधिक हुई हैं। हालांकि पश्चिमी तटीय प्रांत मुगला में भी आग लगने की घटनाएं हुई हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube